Chhattisgarh : CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोलियां 4 की गई जान , 2 जवानों की हालत

 नमस्कार जय हिंद छत्तीसगढ़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार देर रात CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) जवान ने अपने साथियों पर AK-47 से फायरिंग कर दी। घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। इनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Chhattisgarh : CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोलियां 4 की गई जान , 2 जवानों की हालत


छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले जवानों के बीच कुछ विवाद हुआ था।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल, कैंप के एक जवान ने अपने ही साथियों पर रात एक बजे गोली चला दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई तो तीन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • विवाद का कारण
सीआरपीएफ कैंप के जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद सीआरपीएफ जवान आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी घटना में चार सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई है जबकि तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.15 बजे जवान रितेश ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंच गए। अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान को पकड़ा तथा घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम जिले के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। आर्मी से जुड़ी सभी खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें जय हिंद जय भारत

Post a Comment

0 Comments