breaking news : उत्तर प्रदेश एटा के जवान अरविंद चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ?
जय हिंदउत्तर प्रदेश एटा के बिजोरी गांव के जवान अरविंद चौहान ( Arvind Chauhan ) की कश्मीर में मौत हो गई है। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इससे पहले शुक्रवार को राजौरी में मुठभेड़ चल रही थी, इसी दौरान सेना की ओर से अरविंद के घर फोन आया। जिसमें बताया गया कि अरविंद की मौत हो गई है। इससे घर वालों ने समझा कि अरविंद मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। लेकिन सेना ने मुठभेड़ का कोई जिक्र नहीं किया था। यह बात सोमवार को अरविंद के पिता ने बताई कि सेना ने मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है अरविंद चौहान का पार्थिक शरीर कल उनके पैतृक गांव लाया गया था जहां पर गांव वालों ने मिलकर उनका अंतिम संस्कार कियाा

बेटे के बारे में पूछने पर अरविंद के पिता भावुक हो उठे। आखिरी बार की बात याद करते हुए बोले- बेटा बहुत बहादुर था। देश सेवा के साथ-साथ उसके मन में पढ़ने की भी इच्छा थी। एक दिन पहले उसने मुझसे डॉक्यूमेंट्स मांगे थे, ताकि बीएससी फाइनल इयर पूरा कर सके। आर्मी ज्वाइन करने के बाद उसकी बीएससी सेकेंड इयर के बाद की पढ़ाई छूट गई थी। 23 साल के अरविंद की ढाई साल पहले 29 जनवरी 2019 को आरती से शादी हुई थी। दो भाई और एक बहन हैं। बड़े भाई अरुण सिंह भी आर्मी में हैं। महाराष्ट्र में तैनात हैं। छोटी बहन मेघा सिंह आगरा के दयाल बाग शिक्षण संस्थान आगरा से बीए कर रही है।अरविंद वर्तमान में 525 ASC बटालियन में तैनात था।

सेना द्वारा कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है जिसके बाद अरविंद चौहान की मृत्यु का कारणों का पता चल पाएगा आर्मी से जुड़े सभी खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें जय हिंद वंदे मातरम
0 Comments