बिहार के बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार कश्मीर में एक ब्लास्ट में हुए शहीद

 नमस्कार जय हिंद बिहार का एक और लाल देश सेवा में शहीद जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम हुए ब्लास्ट में बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार व उनके एक साथी शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे बेगूसराय में मातम छा गया। ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे। ऋषि कुमार एक साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह 22 नवंबर को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आने वाले थे।

बिहार के बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार कश्मीर में एक ब्लास्ट में हुए शहीद


लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे बेगूसराय में मातम छा गया। ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे। ऋषि कुमार एक साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह 22 नवंबर को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आने वाले थे।
ऋषि लखीसराय के पिपरिया के रहने वाले थे। कई दशक पूर्व से ही जीडी कॉलेज के समीप पिपरा रोड में घर बना कर रह रहे थे। दादा जी के रिफाइनरी में कार्यरत रहने के कारण यहीं बस गए थे। पार्थिव शरीर आज दोपहर तक बेगूसराय पहुंचने की संभावना है।
मौत की खबर मिलते ही पूर परिवार में सन्नाटा सा छा गया। शहीद के पिता ने बताया कि टेलीफोन पर तकरीबन 7:30 बजे सूचना मिली। शहीद ऋषि कुमार के पिता ने यह भी कहा कि 4 दिन पहले ही मां से बात की थी। बोला था- बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहा हूं। 
आर्मी से जुड़े सभी खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें जय हिंद जय भारत

Post a Comment

0 Comments